इटावा। जननायक नेता प्रतिपक्ष एंव सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर गुरुवार को यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शौजब रिज़वी के संयोजन में शास्त्री चौराहे पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व शहर अध्यक्ष मो. राशिद खान ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में पैथालॉजी की टीम ने मरीजों की डायबिटीज,ब्लड,शुगर आदि व सीबीसी की निशुल्क जांच की और मरीजों को परामर्श दिया।मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व शहर अध्यक्ष मो.राशिद खान ने कहा कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी और उनकी टीम ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का जो आयोजन किया वह सराहनीय कार्य है साथ ही गरीबों की सच्ची सेवा भी है।
इस तरह के जनहित के कार्यक्रम होना चाहिए।इस अवसर पर कांग्रेस नेता कोमल सिंह कुशवाहा,मलखान सिंह यादव,पल्लव दुबे,वाचस्पति द्विवेदी,ललित दुबेइकबाल अंसारी, असित यादव,सोहेल अली,सक्षम तिवारी, अंसार हुसैन,मोहसिन अली,शाबिल हुसैन सैफू,लवकुश पाल,सुमित यादव, कुलदीप राठौर,विपिन कुशवाहा,सफीर,वफ़ा नक़वी आदि उपस्थित रहे।अंत में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी ने अतिथियों,कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं, यूथ कांग्रेस की टीम सहित पैथलॉजी की टीम का आभार व्यक्त किया।





