Tuesday, September 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeमोहम्मद साहब के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक...

मोहम्मद साहब के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी युवक योगेंद्र सिंह चौहान फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद साहब और अन्य पैगम्बरों को गाली-गलौज दे रहा था। साथ ही युवक फेसबुक पर नकली एयरगन से फायरिंग कर पैगंबर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी कर रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की है।

वहीं इस मामले में एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद साहब और अन्य पैगम्बरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराज हुसैनी मंच के संरक्षक शामिल शम्सी ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने युवक के पास से एयरगन, तीन नकली असलहे व एक मोबाइल बरामद किए है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी युवक से मामले की पूछताछ में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular