Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरु

युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरु

सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम मउ में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने कमरे में म्याल से नाइलोन की रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम मउ निवासी नंदू (19) पुत्र भौरासीलाल वर्मा ने कमरे में म्याल से नाइलोन की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक अपनी दादी के साथ रहता था, कुछ साल पहले उसके पिता ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular