Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाई फांसी

मानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाई फांसी

अवधनामा संवाददाता

मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार की सुबह कस्बे के एक व्यापारी के पुत्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस में मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि मृतक की पत्नी के साथ ना रहने के चलते तनाव में रहने की बात सामने आ रही है।
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी रवि साहू (25) पुत्र रामफल साहू ने शुक्रवार सुबह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में अपने अंगोंछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली,उस समय उसकी भाभी घर के कामों में व्यस्त थी और मां दुकान पर बैठी हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से उतार आनन -फानन सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंच मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व रवि की शादी मोहल्ले में ही हुई थी लेकिन पत्नी एक महीने साथ रहने के बाद दोबारा पति के पास नहीं आई जिससे वह तनाव में रहता था। मृतक का पिता एलआईसी में काम करने के अलावा केसर गुटका समेत अन्य उत्पादों की एजेंसी लिए है जिसमें रवि अपनी दुकान में बैठने के अलावा पिता के व्यापार में भी सहयोग करता था। तीन वर्ष पूर्व रवि के बड़े भाई सुरेंद्र कुमार की एक बाईक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना से मोहल्ले में शोक का माहौल है। कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है जांचों उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular