Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAligarh'मेरे साथ बनाने होंगे शारीर‍िक संबंध', घर में घुसकर मह‍िला से बोला...

‘मेरे साथ बनाने होंगे शारीर‍िक संबंध’, घर में घुसकर मह‍िला से बोला तांत्र‍िक; फि‍र…

यूपी के अलीगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिट्टी से सोने की ईंट बनाने का लालच देकर तांत्रिक का सात दिन तक एक घर में आना जाना रहा। आरोप है कि उसने मकान मालिक की पत्नी व नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

मिट्टी से सोने की ईंट बनाने का लालच देकर तांत्रिक का सात दिन तक एक घर में आना जाना रहा। आरोप है कि उसने मकान मालिक की पत्नी व नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। पीड़ित परिवार ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।

देहली गेट क्षेत्र की महिला ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि 30 मई को उसके पति काम पर गए थे। अचलताल के पास उन्हें एक व्यक्ति मिला। खुद को तांत्रिक बताते हुआ उसने अपना नाम गुलशन लोधी बताया। कहा जादू-टोना कर परेशान लोगों की समस्याएं दूर करता है। पति से यह भी कहा तुम परेशान दिख रहे हो। मैं तुम्हारी सारी परेशानी दूर कर दूंगा।

पति को उसने भ्रमित कर लिया और घर आ गया। घर पर उसने जादू- टोना शुरू कर दिया। यह भी कहा कि मैं मिट्टी की ईंट को सोने की बना दूंगा। इसके लिए पूजा सामग्री मंगवाई। धीरे-धीरे उनसे 30 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि तीन जून को दोपहर में वह अकेली घर में सो रही थी। पति काम पर गए थे। तभी तांत्रिक आ गया और छेड़छाड़ करते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

शारीर‍िक संबंध बनाने का बनाया दबाव

बोला, मिट्टी की ईंट सोने की ईंट में तभी बदलेगी, जब शारीरिक संबंध बनाएगी। विरोध करने पर तांत्रिक विद्या से उसे व परिवार को खत्म कर देगा। इससे वह भयभीत हो गई। गुरुवार सुबह उसकी नाबालिग बेटी संग तांत्रिक गुलशन अश्लील हरकतें व छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंची और बचाया। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कथित तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular