Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomePolitical'सीएम पद पाने के लिए देने होते हैं 500 करोड़ रुपये', नवजोत...

‘सीएम पद पाने के लिए देने होते हैं 500 करोड़ रुपये’, नवजोत कौर के बयान पर सियासी भूचाल; BJP ने साधा निशाना

नवजोत कौर के एक विवादास्पद बयान ने पंजाब की राजनीति में तूफान ला दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पद पाने के लिए 500 करोड़ रुपये की रिश्वत देनी पड़ती है। इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मामले की जांच की मांग की है, जिससे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा ने रविवार को नवजोत सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू द्वारा लगाए आरोपों के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि कौर के गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व पर यह एक ”गंभीर आरोप” है।

कौर के बयान को सामने रखते हुए भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं, वरना यह संभव नहीं है। कांग्रेस गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

‘सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस देना होता है’

गौरतलब है कि कौर ने कहा है कि जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वह मुख्यमंत्री बन जाता है। हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं, लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से ये बातें कही थीं।

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा नेता त्रिवेदी ने कहा कि देश के लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहना चाहिए। वे पार्टी के भीतर और बाहर भी लोकतंत्र के दुश्मन हैं। कौर की टिप्पणी ने कांग्रेस को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा ने अपनी किताब ‘करेज एंड कमिटमेंट’ में लिखा था कि कैसे 2008 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सभी सीटें सबसे ऊंची बोली पर नीलाम की जा रही थीं।

‘कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू’

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कौर ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका उन्हें जवाब देना चाहिए। इस तरह के आरोप पहले भी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में लग चुके हैं। किसी भी लोकतंत्र में जवाबदेही और स्पष्टता जरूरी है। इन आरोपों का गांधी परिवार से जवाब मांगा जाना चाहिए।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के कई मानदंड हैं। 2022 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले जाखड़ ने कहा कि मैंने नवजोत कौर का 500 करोड़ रुपये वाला बयान सुना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में ”डकैत” हैं। वे अब भी पार्टी के भीतर बड़े पदों पर काबिज हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने दावा किया कि कौर ने कांग्रेस में ”धनकुबेरों की राजनीति” का पर्दाफाश किया है। जब एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पत्नी स्वयं स्वीकार करती हैं कि मुख्यमंत्री का पद पैसे से खरीदा जा सकता है, ऐसे में यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी में पूर्ण नैतिक पतन को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular