Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रचार के आखिरी दिन कुल्लू में योगी आदित्यनाथ:बोले- देश आज दुनिया का...

प्रचार के आखिरी दिन कुल्लू में योगी आदित्यनाथ:बोले- देश आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है

कुल्लू। हिमाचल में विधानसभा चुनाव प्रचार का पहिया आज थम जाएगा। मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कुल्लू में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित है। आगामी वर्ष अयोध्या में राम मंदिर तैयार होते ही इसे राष्ट्र मंदिर का दर्जा मिलेगा।
कुल्लू के सैंज में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर वाले बाबा महंत आदित्यनाथ योगी ने कहा कि यूपी की तर्ज पर हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनेगी।
हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे अधिक मांग रही। 5 दिनों में 8 जिलों की 16 विधानसभा में उनकी रैली हुई। सबसे अधिक मंडी जनपद में 4, कांगड़ा में 3, कुल्लू, सोलन, ऊना में दो-दो तथा हमीरपुर, शिमला, बिलासपुर जनपद के एक-एक विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने रैली की। वहीं सीपीआई (एम) के कब्जे वाली एकमात्र ठियोग सीट पर भी योगी आदित्यनाथ की जनसभा हुई।
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4 जिलों की 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए वोट मांगा। मंडी की बल्ह व नाचन, ऊना की गगरोट तथा कुल्लू के बंजार में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की नाकामियां गिनाईं। इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायकों पर ही दांव लगाया है। विकास कार्यों की बदौलत इन्हें फिर से सत्तासीन करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से आग्रह किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिमाचल में 16 रैलियां हुईं। इनमें सबसे अधिक रैली मंडी जनपद में हुई। यहां यूपी के सीएम ने 4 विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट, दारंग, बल्ह व नाचन, कांगड़ा में 3 विधानसभा ज्वाली, ज्वालामुखी और पालमपुर व कुल्लू जिले की बंजार व आनी, सोलन की दून व कसौली तथा ऊना की गगरेट व हरोली विधानसभा में रैली की। इसके अलावा हमीरपुर की बड़सर, बिलासपुर की घुमारवीं व शिमला की ठियोग में भी योगी आदित्यनाथ दहाड़े।
सीएम योगी आदित्यनाथ की मांग हिमाचल में इस कदर रही कि देव दीपावली के दिन भी उन्होंने रैली की। सीएम योगी की लगातार दो दिन रैली हुई। 7 नवंबर को उन्होंने हरोली, दारंग व दून विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। वहां से वे शाम को लखनऊ लौट आए और अगले दिन फिर 8 नवंबर को पालमपुर, आनी व ठियोग में पहुंचकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगा। 2 नवंबर से 10 नवंबर तक वे 5 दिन हिमाचल प्रदेश पहुंचे।
कम्युनिस्टों के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी
शिमला जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ की एक रैली हुई। वह भी ठियोग विधानसभा में, यहां पर सीपीआई (एम) का कब्जा है। 1951 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी महज एक बार यहां से चुनाव जीती है। 1993 में राकेश शर्मा यहां से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। प्रदेश की इस एकमात्र सीट पर कम्युनिस्टों को हराकर कमल खिलाने की जिम्मेदारी भी योगी आदित्यनाथ पर रही।
जो प्रभु राम को लाए हैं, वो आज हिमाचल आए हैं
विधानसभा चुनाव में हिमाचल की जनता ने योगी आदित्यनाथ को आस्था, सुशासन व सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण सिर आंखों पर रखा। यहां की रैलियों में देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया जैसे नारे लगे तो जयश्री राम कहकर जनमानस ने उनका अभिवादन भी किया। पालमपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उन्हें बुलडोजर बाबा के रूप में वैज्ञानिक भी करार दिया। प्रचार के आखिरी दिन नाचन में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि 500 वर्षों बाद जो अयोध्या में राम को लाए हैं, वे आज हिमाचल आए हैं। उनके इस कथन पर सामूहिक रूप से जनमानस ने हुंकार भरकर अपनी इस वाक्य पर अपनी मुहर लगाई।
मोदी के बाद योगी की ही सबसे अधिक मांग
देश के किसी भी राज्य का विधानसभा चुनाव हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे अधिक मांग योगी आदित्यनाथ की है। योगी के विकास, आस्था व सुशासन का संगम अब देश के कोने-कोने में पहुंच चुका है। अगले महीने गुजरात में भी दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुरुवार को यहां भाजपा ने अपनी पहली सूची भी जारी कर दी। वहां भी योगी आदित्यनाथ के प्रचार करने की संभावना है।
500 साल पुराने राम मंदिर का हो रहा निर्माण
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में एम्स जैसे संस्थान की कल्पना करनी भी बेमानी है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने 5 साल में प्रदेश के बिलासपुर में ्ररूढ्ढढ्ढस् की शुरुआत कर लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की शुरुआत की है। बुलडोजर वाले बाबा के नाम से मशहूर यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल पुराने राम मंदिर के निर्माण की अभिलाषा को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। की भाजपा सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियों व विशेषताओं का खूब गुणगान किया। कुल्लू के सैंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के समर्थन में मांगें वोट
योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी के समर्थन में वोट मांगने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार ने डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश में चौहूमुखी विकास किया है, जिस कारण भाजपा वोट की पूर्ण हकदार हैं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular