महाराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर जनपद के जिला क्रीड़ा स्टेडियम सहित शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के योग कर लोगों ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।
जिला स्टेडियम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय सहित लगभग 1000 लोगों ने योगाभ्यास किया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी,पतंजलि योग पीठ,हिंदू कल्याण मंच एवं नगर पालिका परिषद सिसवा के जनप्रतिनिधि एवं श्री राम जानकी मंदिर कमेटी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान योग शिक्षक के रूप में नगर सह बौद्धिक प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर सह संघ चालक अरविंद आचार्य द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान सूर्य नमस्कार,कपाल भाती,अनुलोम विलोम, ताड़ासन सहित विभिन्न योग,प्राणायाम और आसनों का सभी लोगों ने सामूहिक अभ्यास किया।
इस दौरान नगर संघचालक मोहन लाल अग्रवाल,पूर्व नगर संघचालक सत्य नारायण जायसवाल ,नगर कार्यवाह अमित पूरी ,नगर प्रचार प्रमुख योगेश जायसवाल,नगर शारीरिक प्रमुख अमित जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गिरजेश जायसवाल। इसी क्रम में कोठीभार थाना परिसर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रधानाचार्य मृगेश सिंह , रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य विवेक चौरसिया, इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप की सिसवा चीनी मिल यूनीटहेड संदीप पवार आदि सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों द्वारा विश्व योग दिवस पर योगाभ्या कार्यक्रम आयोजित किए गए ।





