Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeयोगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत योग प्रशिक्षण प्रदान किया...

योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया

संभल अवधनामा एमजीएम कॉलेज संभल में शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ के तहत डा फहीम अहमद,डा अजय कुमार और डा नेमपाल सिंह के निर्देशन में योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार, व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। डा फहीम अहमद ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा बीमारियों से निजात मिलती है।

उन्होंने छात्र छात्राओं से योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने योग के आठ अंगों यम ,नियम,आसन, प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा,ध्यान और समाधि का विस्तृत परिचय दिया।इस अवसर पर डा अजय कुमार ने कहा कि योग का उद्देश्य व्यक्ति में विवेक, जागरूकता, आत्म-नियमन और उच्च चेतना विकसित करना है।डा नेमपाल सिंह ने बताया कि शिक्षा में योग का महत्व बहुत अधिक है। यह छात्रों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। योग छात्रों को तनाव और चिंता से निपटने, एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने, और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular