बढनी सिद्धार्थनगर। जी हाँ चौंकिए मत! नगर पंचायत बढ़नी में ढेबरूआ रोड पर धर्मकांटा के पास स्थित डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के डॉ एसएन सोनकर (सर्जन ) ने गुप्तांगों में गंभीर रोग से पीड़ित एक गरीब वृद्ध व्यक्ति का सफल आपरेशन किया और पेशाब हेतु नई जगह नया रास्ता बनाकर नया जीवन प्रदान किया है चिकित्सक के उक्त चिकित्सीय कार्य की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस हटवा विशुनपुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर निवासी श्याम बरन उम्र लगभग (80 ) वर्ष गुप्तांगों में गंभीर रोग से पीड़ित डीएसके मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल पर पहुँचा और उसने डॉ एसएन सोनकर से मुलाकात की और रोग की जांच करायी। बताते हैं कि मरीज के गुप्तांगों की स्किन में कीड़े पड़ चुके थे जिससे उसका आपरेशन किया जाना अत्यंत दुष्कर कार्य था।
डॉ एसएन सोनकर ने बताया कि रोग से पीड़ित उक्त मरीज की दशा अत्यंत दयनीय होने के साथ ही उसके रोग की कंडीशन बहुत ही खराब थी क्योंकि गुप्तांगों के स्किन में कीड़े पड़ चुके थे। डॉ सोनकर ने बताया कि दो दिन मरीज के गुप्तांगों के स्किन से कीड़े निकालने के बाद मरीज के गुप्तांगों का आपरेशन कर उसे शरीर से अलग कर दिया गया और शरीर से उत्सर्जी पदार्थ ( पेशाब ) त्यागने हेतु नई जगह इम्प्लांट कर मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। डॉ सोनकर ने इससे पहले भी आंत में गंभीर कैंसर रोग से पीड़ित मरीज का सफल आपरेशन कर इस क्षेत्र में ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य किया है।





