Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurदंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

सुमेरपुर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के महान संत स्वामी रोटीराम जी की पावन स्मृति में आयोजित यज्ञ की वर्षगांठ के अवसर पर मुमुक्षु आश्रम में दो दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया गया। मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दंगल का उद्घाटन यज्ञाचार्य बलदेव प्रसाद शास्त्री एवं स्वामी निर्भयचेतन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भाजपा नेता शिवशंकर सिंह खन्ना ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

दंगल में बुधनी के राजू बाबा पहलवान ने कर्वी के संजय पहलवान को पटखनी दी। फिरोजाबाद के राहुल ने सोनीपत के मुमटी को, सैफई के लोकेंद्र यादव ने कानपुर के चांद पहलवान को तथा इंगोहटा के कल्लू पहलवान ने लखनऊ के मुकेश को पराजित किया। कल्लू पहलवान ने एक अन्य मुकाबले में लकी (इंगोहटा) को भी शिकस्त दी।

कानपुर के हर्ष तिवारी ने लखनऊ के विमलेश को हराया। हर्षवर्धन (इंगोहटा) ने आंशिक को तथा संतोष छानी ने दिलीप सढ़ा को पराजित कर जीत दर्ज की। मसगांव के बलबीर व निपनिया के घनश्याम, सहदेव बांदा व मंगल रहटिया, घनश्याम जालौन व पंडित जी कानपुर, आशिक व नासिर इंगोहटा तथा गोविंद खरौज व विजय उन्नाव के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।

रेफरी की भूमिका मुन्ना पहलवान एवं रामकिशन पहलवान (सुमेरपुर) ने निभाई। दंगल का संचालन सुरेश यादव (सुमेरपुर) ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular