महोबा। रघुनाथ धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित पंद्रह दिवसीय मकर संक्रांति मेला महोत्सव पूरे शबाब पर पहुंच गय है। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विशाला दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दगंल प्रतियोगिता में राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों व अन्य जिलों के पहलवानों ने अपने दावपेच दिखाए। दंगल में पुरुष के अलावा महिला पहलवानों की कुश्ति भी कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। दंगल प्रतियोगिता में सात पहलवानों के मध्य कुश्ती कराई गई, जिसमें ऐ चार के परिणाम और तीन बेनतीजा रही।
दंगल प्रतियोगिता में आए नामी व अनुभवी पहलवानो ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलें। दंगल में पहली कुश्ती सुल्तान देवा शरीफ व टाइगर बंगाल के बीच हुई, जो बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें सुल्तान देवा शरीफ ने टाइगर बंगाल को करारी शिकस्त दी। बामी मिश्रा लखनऊ व कालिदास अयोध्या के बीच कुश्ती हुई जिसमें अयोध्या के कालिदा पहलवान विजयी रहा। दंगल प्रतियोगिता में अन्य प्रदेशों के अलावा स्थानीय पहलवानों ने भी हिस्सा लिया जिसमें गोविंद ठाकुर छतरवारा व प्रेमलाल अमानपुरा के बीच हुई कुश्ती बड़ी ही रोचक रही। गोविंद ठाकुर ने प्रेमलाल अमानपुरा को चित्त कर जीत दर्ज की।
दगंल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन कराया। कानपुर की महिला पहलवान खुशी पाल और सरिता राजस्थान के बीच कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी, इसके बाद आकांक्षा दिल्ली और सरिता राजस्थान के बीच कुश्ती का जोरदार मुकाबला हुआ जिसमें सरिता ने दिल्ली की आकांशा पहलवान को हराया। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष कामता कुशवाहा, मुन्ना लाल तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श, सुधांशु दीक्षित, सतीश राजपूत, देवेन्द्र अरजरिया, जगत सिंह, रामबाबू, अखिलेश, रामस्वरूप श्रीवास, अखिलेश रावत, रामशरण व्यास, गोपी अहिरवार, धर्मपाल सहित सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।





