Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeविश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन

विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन

अवधनामा संवाददाता

2466 पेज की पुस्तक का हुआ विमोचन

होम्योपैथी के इतिहास में पहली बार होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन

लेखक के नाम दर्ज हैं गिनीजवर्ल्ड रिकार्ड सहित सैकड़ो विश्व रिकॉर्ड

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। 25 फरवरी को होम्यो फ्रेंड्स 19 में होम्योपैथिक साइंटिफिक सेमिनार और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार के वानप्रस्थ आश्रम में किया गयाl साइंटिफिक सेमिनार में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ो वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी वी सैकड़ो पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा द्वारा लिखित होम्योपैथिक विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक होम्योपैथिक एनसाइक्लोपीडिया होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका 2466 पेज का विमोचन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर दिनेश चंद्र शास्त्री जी, पूर्व निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश प्रोफेसर बीएन सिंह, डॉ मजूलेंद्र प्रताप सिंह जी ने विमोचन कियाl
हर्ष की बात है कि भारत में पहली बार दुनिया के सबसे बड़ी होम्योपैथी मैटेरिया मेडिका जिसका नाम होम्योपैथी एनसाइक्लोपीडिया मैटेरिया मेडिका हैl यह पुस्तक अपने आप में कई खूबियां से परिपूर्ण है जैसे 1400 से अधिक औषधीय का संपूर्ण वर्णन जिसमें भारत एशिया तथा यूरोप के ऐसे दुर्लभ औषधीय का भी संकलन किया गया है जिसमें प्रत्येक औषधि का रासायनिक गुणसूत्र के साथ एनाटॉमी फिजियोलॉजी पैथोलॉजी बेस्ड गाइडिंग सिंपटम के साथ विस्तृत वर्णन बहुत ही रोचक तथ्यों के साथ किया गया हैl डॉक्टर भास्कर शर्मा ने बीएचएमएस पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुस्तक टेक्स्ट बुक ऑर्गनॉन ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन, होम्योपैथिक रिपोर्टरी एंड केस टेकिंग, होम्योपैथिक फार्मेसी, प्रैक्टिस ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन, द ह्यूमन एनाटॉमी, द ह्यूमन फिजियोलॉजी, जनरल पैथोलॉजी, होम्योपैथिक साइकोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी, टेक्सबुक ऑफ़ बायोकेमेस्ट्री, होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका भाग एक भाग दी भाग तीन, होम्योपैथिक थैरेपीयूटिक्स,कैंसर एंड होम्योपैथी, होम्योपीडिया मैटेरिया मेडिका आदि 156 पुस्तकों का लेखन किया हैl

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular