Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeनाइजीरिया | शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को कादूना सेन्ट्रल भेजा...

नाइजीरिया | शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को कादूना सेन्ट्रल भेजा गया

नाइजीरिया की अदालत देश के इस्लामी आंदोलन के नेता और उनकी पत्नी को कादूना सेन्ट्रल जेल भेजने की मंज़ूरी दे दी है।

कादूना राज्य के उच्च न्यायालय ने इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को सेन्ट्रल जेल भेजने की अपील स्वीकार करते हुए दोनों को कादूना सेन्ट्रल जेल भेजने का निर्देश दिया है।

उच्च न्यायालय ने अपने रिमार्क्स में शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की शारीरिक स्थिति की ओर कोई संकेत नहीं किया।

उधर इस्लामी आंदोलन ने एक ट्वीट द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी है कि आयतुल्लाह ज़कज़की और उनकी पत्नी को सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया है।

नाइजीरिया की सेना ने 2015 से इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को अज्ञात स्थान पर क़ैदकर रखा था।

शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी अगस्त के महीने में उपचार के लिए भारत गये थे किन्तु सुरक्षा प्रतिबंधों और विश्वास योग्य डाक्टर्स के न होने की वजह से उन्हें अपना उपचार बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular