Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeभगवान बुद्ध के बताए मार्ग मात्र अनुसरण से ही विश्व शांति संभव-...

भगवान बुद्ध के बताए मार्ग मात्र अनुसरण से ही विश्व शांति संभव- मोदी

 

 

अवधनामा संवाददाता

भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत अपना कर जीवन को सुखमय बना सकते हैं- पीएम
कुशीनगर में पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध का दर्शन कर चीवरदान किया
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चल कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण संभव है। भगवान बुद्ध ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इनके सत्य और अहिंसा के संदेश से वशीभूत होकर कई देश के लोग चल रहे हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के अवशर पर पीएम मोदी सोमवार को कुशीनगर और लुम्बनी दौरे पर थे। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बनी व परिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर पहुंचकर पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध का दर्शन किया और लेटी हुई प्रतिमा पर चीवरदान के दौर उक्त बातें कह रहे थे। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म ध्यान, ज्ञान व दया पर आधारित है। इसमें अहिंसा और परोपकार को विशेष महत्व दिया गया है। बौद्ध धर्म प्राचीन धर्मों में से एक है, जो पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत अपना कर जीवन को सुखमय बना सकते हैं। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का रास्ता बौद्ध धर्म में समाहित है। कहा कि गौतम बुद्ध ने कहा था कि प्राणी मात्र की हिंसा से विरत रहना होगा। चोरी करने या जो दिया नहीं गया है, उसको लेने की इच्छा करना अनुचित है। दुराचार या व्यभिचार से दूर रहना, असत्य बोलने, मादक पदार्थों से विरत रहकर हम समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस दौरान मंदिर के तमाम भिक्षु मौजूद थे।
मंदिर के पुजारी भंते ने पीएम मोदी को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट किया
मंदिर के पुजारी ने पीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और अंग वस्त्र भेंट किए। इसके बाद पीएम ने भंते जी को स्वस्थ्य रहने को कहा।
उन्होंने भंते जी से कहा कि आप लोगो से हमें प्रेरणा मिलती है। आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी और उनके परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर का दर्शन हुआ। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। उसके बाद बौद्ध भिक्षुओं ने कुशीनगर के विकास की बात रखी, जिसपर पीएम ने कुशीनगर का सम्पूर्ण विकास करने का वादा किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular