Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हुई कार्यशाला: 9 से...

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हुई कार्यशाला: 9 से 21 जून तक चलेगा संकल्प से सिद्धि अभियान, जनता तक पहुंचाएंगे उपलब्धियां

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय बस्ती में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के पूर्व सांसद व असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिले से भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, ममता सिंह, अमित शुक्ल को अभियान कि जिम्मेदारी सौपी गई। इसी तरह मण्डल स्तर पर तीन – तीन कार्यकर्ताओ कि टोली बनाई गई।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पूर्व सांसद ने अभियान को विस्तार से बताते हुए कहा 5 जून – 5 अगस्त तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, 11 जून को प्रेस वार्ता के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती कार्यक्रम, 25 जून को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष) पर कार्यक्रम तय हुए है। सभी कार्यकर्ताओ को जोर लगाकर अभियान को सफल बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular