डबल इंजन सरकार ने 9 वर्षों में कानून व्यवस्था को किया मजबूत : पवन मिश्रा
भारतीय संस्कृति को मिला बढ़ावा : सिद्धार्थ चौधरी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के “गांव चलो अभियान” के तहत रविवार को शोहरतगढ़ मंडल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ दत्तपुर, सेमरा, डोहरिया बुजुर्ग, बगुलहवा एवं डोहरिया खुर्द में घर-घर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पत्रक वितरित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला महामंत्री पवन मिश्रा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बीते नौ वर्षों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास को नई दिशा दी है।
वहीं युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का विकास, भव्य महाकुंभ आयोजन, अयोध्या का दीपोत्सव और मथुरा की होली जैसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के बढ़ने से रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।
उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर बढ़नी मंडल अध्यक्ष राजेश पाठक, चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रामसेवक चौहान, वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी, प्रभात तिवारी, दीनानाथ पांडेय, रामकुमार त्रिपाठी, नरेंद्र पांडेय, नीलेश चौधरी, अजय चौधरी, अरविंद चौधरी, कुलदेवी नाथ पांडेय, दूधनाथ पांडेय, राम मगन यादव, रामकुमार शर्मा, जंग बहादुर चौधरी, रामनारायण चौधरी, विशम्भर चौरसिया, बालकिशन चौहान, विवेक चौधरी, आशुतोष पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





