Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiएमएलसी चुनाव में भाजपा की विजय से आल्हादित कार्यकर्ता मना रहे जश्न

एमएलसी चुनाव में भाजपा की विजय से आल्हादित कार्यकर्ता मना रहे जश्न

 

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भाजपा एमएलसी उम्मीदवार अंगद सिंह को भारी मतों से मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अगुवाई में दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस सिरौलीगौसपुर में एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी का इजहार कर  शुभकामनाएं दी। मंगलवार को प्रथम चरण की मतगणना के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहरें हिलोरें मारने लगी थी। परिणाम आने के बाद खुशी उल्लास में बदल गई। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने लगे। इसके बाद गेस्ट हाउस सिरौलीगौसपुर में एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर आईटी सेल संयोजक अमित भैया रामजी प्रह्लाद कनौजिया प्रताप सिंह दीपू सिंह तालिब अंसारी राजेश सिंह बृजेश सिंह बेनी प्रसाद वर्मा माजिद हाशमी मेडिलाल वर्मा ललित कुमार सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular