Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeलोनिवि अधिकारियों का वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

लोनिवि अधिकारियों का वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उप्र पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष साधूराम के नेतृत्व में स्थानान्तरण होकर आये अधिशासी अभियन्ता प्रेम सिंह एवं प्रान्तीय खण्ड लोनिवि सहारनपुर एवं निर्माण खण्ड, लोनिवि सहारनपुर मनोज गुप्ता से मिले और उनका सम्मान कर हर कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आज कर्मचारी संघ के साधूराम के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने स्थानान्तरित होकर आये नवनियुक्त अधिशासी अभियन्ता प्रेम सिंह एवं प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि सहारनपुर एवं निर्माण खण्ड लोनिवि सहारनपुर मनोज गुप्ता के कार्यालय में भेट करते हुए माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष साधूराम, जिलामंत्री नरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय व संयुक्त मंत्री ऋषिपाल कश्यप व अन्य पदाधिकारियों ने दोनांे अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की लम्बित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करायी जाये एवं बेलदारों को मेट के पद पर पदोन्नत कर मेट बनाया जाये। कर्मचारियों की पीपीएफ कटौती की प्रतिमाह रसीद उपलब्ध करायी जाये। जिस पर दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि शीघ्र समस्याओं का विचार कर उन्हें निस्तारित कराने का प्रयास किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष सतपाल, जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, रवि शंकर, प्रशासनिक अधिकारी प्रान्तीय खण्ड, लोनिवि सहारनपुर एवं राजेश्वर दयाल प्रशासनिक अधिकारी निर्माण खण्ड, लोनिवि सहारनपुर समेत अन्य पदाधिकारी सामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular