Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहिला अधिकार संगठन गरीब, असहाय ,बेसहारा लड़कियों की शादी का खर्च उठएगा

महिला अधिकार संगठन गरीब, असहाय ,बेसहारा लड़कियों की शादी का खर्च उठएगा

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज । महिला अधिकार संगठन प्रयागराज की  बैठक राजापुर प्रयागराज में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के बीच संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंजू पाठक व संचालन मनीषा शुक्ला ने किया महिलाओं ने  अपने विचार रखते हुए यह प्रस्ताव रखा कि गरीब ,असहाय व बेसहारा लड़कियों की शादी के लिए संस्था कुछ विचार करें व उनके शादी का खर्च संस्था उठाएं जिसका सर्वसम्मति से  लोगों ने यह प्रस्ताव पारित किया की ऐसी लड़कियों की संस्था पहचान कर रजिस्ट्रेशन करेगी व शादी की व्यवस्था संस्था कराएगी
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रही मंजू पाठक ने कहा कि महिलाओं की यह संस्था विगत 20 वर्षों से दुखी, गरीब ,पीड़ित व किसी तरह से परेशान महिला या लड़की की हर तरह से मदद करती आई है और अब शादी का खर्च भी संस्था उठाएगी इसलिए महिलाएं और लड़कियां जागरूक हो शिक्षित हो संस्कारित होकर स्वावलंबी बने यही संगठन का लक्ष्य है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है व इसे सफल बनाने में महिलाएं जुड़ रही हैं
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने अपने संदेश में कहा कि महिला अधिकार संगठन राष्ट्रीय हित, जनहित तथा महिला हित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रही है जिसका लाभ महिलाएं पा रही है इसलिए महिलाएं संगठन से जुड़े क्योंकि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है सबका सब बिधि हो कल्यान, यही है हम सबका अभियान जिस पर सभी ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया बैठक में प्रमुख रूप से शामिल महिलाओं में मंजू पाठक, मनीषा शुक्ला ,श्याम सुंदर सिंह पटेल ,सानू जोहर, सुषमा पाल ,अनिता राज, लवली पटेल, शोभा वर्मा, रीता, सुषमा, संध्या यादव ,गुड़िया, ननकी, पुष्पा देवी, शिवा आर्य, पूनम मंजू सिंह ,अनीता वर्मा, रिंकी, अर्चना, पिंकी पाल, उमाशंकर पटेल आदि सैकड़ों महिलाएं शामिल रहे अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीषा शुक्ला ने किया व बैठक की समाप्ति हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular