Wednesday, September 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं की शिक्षा दीक्षा से समाज और देश की होती है उन्नति

महिलाओं की शिक्षा दीक्षा से समाज और देश की होती है उन्नति

बांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थनगर एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस इसकी पूर्व संध्या पर मनाया गया । यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी एवं लालजी पाण्डेय  के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाना था,  ताकि सभी महिलाओं को जागरूक किया जा सके l
आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना एवं उद्बोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात डायट प्रवक्ता महेंद्र यादव जी ने महिला दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए बताया की रूस में 1917 की क्रांति के दौरान महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। उन्होंने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाई और बेहतर अधिकारों की मांग की। महिलाओं के इस आंदोलन ने वहां की सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया, और उन्हें वोटिंग का अधिकार मिला। इसके बाद महिला दिवस को मनाने की शुरुआत हुई l महिलाओं की शिक्षा दीक्षा से समाज और देश की उन्नति होती है l छात्र अध्यापकों ने चार्ट बनाये और प्रस्तुत किये और महिला दिवस से सम्बंधित भाषण भी दिये l अंत में डायट प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया की हमारे समाज में महिलाओं की पूजा प्राचीन समय से होती रही है और साथ ही नारी सशक्तिकरण से जागरूक किया l इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रवक्ता साथी,  अनिल कुमार बिंद, पंकज कुमार, बद्रीनाथ त्रिपाठी, एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया से हेमन्त कुमार, सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं अभिषेक पाल उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular