Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बाजारों व गांवों में चला अभियान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0 (फेज-2)’ के अंतर्गत जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटीरोमियो टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

गुरुवार को अभियान के तहत पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर लोगों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के लिए प्रेरित किया गया। टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आपात स्थिति में उनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस ने लोगों को इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular