Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमहिलाओं को पर्याप्त संतुलित आहार लेना चाहिएः डाॅ0 अंजली सिंह

महिलाओं को पर्याप्त संतुलित आहार लेना चाहिएः डाॅ0 अंजली सिंह

Women should have a sufficiently balanced diet: Dr. Anjali Singh

अवधनामा संवाददाता

मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को दिलाई गई शपथ

अयोध्या। (Ayodhya)  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘‘महिलाओं के स्वस्थ के लिए पोषण‘‘ विषय पर वेबिनार आयोजन किया गया। बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आहार विशेषज्ञ, अयोध्या की डाॅ0 अंजली सिंह ने बताया कि महिलाओं को परिवार की बहुत सी जिम्मेदारियों का निवर्हन करना होता है। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने संतुलित भोजन को अच्छी सेहत का आधार बताते हुए कहा कि हमारे भोजन में सभी पौष्टिक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ इत्यादि का सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर को तभी आवश्यक पौष्टिक तत्व प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार लेने से हम कुपोषण और अन्य बिमारियों से बच सकते हैं। भोजन को चबा कर ग्रहण करना चाहिए। भोजन करते समय तनाव नही लेना चाहिए। इस प्रकार हम अच्छे भोजन से अच्छे स्वास्थ को प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बातया कि एक अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का लेना बहुत जरूरी है। इसके न लेने से तमाम बीमारियां घर कर जाती है। प्रो0 वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सह-समन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह द्वारा अभिभावकों एवं छात्राओं को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सरिता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डाॅ महिमा चौरसिया, इं0 मनीषा यादव, इं0 निधि अस्थाना, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, नीलम मिश्रा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ आनलाइन जुड़े रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular