Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति अभियान के तहत पथरा, चिल्हिया और गोल्हौरा की महिला पुलिस...

मिशन शक्ति अभियान के तहत पथरा, चिल्हिया और गोल्हौरा की महिला पुलिस ने किया जागरूक

 

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना पथरा बाजार, चिल्हिया तथा गोल्हौरा के महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने व महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया।
उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति” “Community of outreach and Women Security” सम्बन्धी विशेष अभियान के अंतर्गत अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान महिला मिशन शक्ति/ महिला सशक्तीकरण के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 02-07-2023 को थाना चिल्हिया, पथरा बाजार व गोल्हौरा के महिला पुलिस कर्मियों द्वारा थानाक्षेत्र के विद्यालयों / ग्रामीण अचंलों आदि मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओ, सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महिला सम्बन्धी अधिकारो आदि के बारे जानकारी दी गयी और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन न0-112,181,1076,1090,1098,102,108 आदि के बारे मे भी विस्तार से बताकर जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular