Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा सरकार में समूह की महिलाएं बनी स्वालंबी- अनिल दुबे

भाजपा सरकार में समूह की महिलाएं बनी स्वालंबी- अनिल दुबे

नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में हुआ वार्षिक अधिवेशन

कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के झारखंडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को वार्षिक अधिवेशन जागृति आजीविका महिला संकुल स्तरीय समिति कलेक्टर गायघाट द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समूह के बेस्ट कैडर को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं का उत्थान संभव हैै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समूह की महिलाओं को स्वलंबी बनाएं है। जिससे महिलाएं स्वयं कार्य कर परिवार का भरण षोषण कर रही है। आज हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रोजगार हासिल की हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। अब महिलाएं आत्मनिर्भर होकर कई क्षेत्रों में अपना पहचान बना रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण उर्फ पिंटू तिवारी ने कहा कि पिछले सरकार में महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थी।

लेकिन भाजपा सरकार में उद्योग चला कर सामानों की आपूर्ति कर रही है। स्वयं सहायता समूह गांव की महिलाओं को आगे बढने का अच्छा मंच है। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज व एडीओ आईएसबी देवेंद्र प्रताप ने समूह में चल रही योजनाओं को विस्तार से बताया। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हरिश्चंद्र यादव, स्कंद पाल ने भी संबोधित किया। समूह के लेखाकार दुर्गेश अग्रहरि ने एक साल का लेखा-जोखा लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गायघाट कलेस्टर में 368 समूह कार्य कर रही है। आठ वित्तीय वर्ष में समूह लाभ में है। कार्यक्रम का संचालन सीएम फेलो आनंद सोनी ने किया।

कार्यक्रम में अभिनव यादव, बीएमएम लल्लन कुमार, अमरनाथ, पंकज चौधरी, सुनीता, सुशीला, रीना, कविता पांडे, ज्योति, गुड़िया, तारा, सावित्री, कृष्णावती सहित तमाम समूह की महिलाएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular