Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमहिलाओं ने ठाना है अवधेश प्रसाद को सांसद बनना है: सरोज यादव

महिलाओं ने ठाना है अवधेश प्रसाद को सांसद बनना है: सरोज यादव

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के 5नंबर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अयोध्या समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने अपने साथियों से कहा है कि आप लोग क्षेत्र में जाकर वोट मांगने का काम करें और अवधेश प्रसाद को भारी मतों जीताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में बिठाने का काम करें। क्यों कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान बहुत दुःखी है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार अपमानित कर रही है। पुलिस और पीएसी लगाकर आंदोलन को कुचल रही है। किसानों को लाठी डंडो और आसूं गैस का सामना करना पड़ रहा है। किसान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। देश की सेवा करता है, लेकिन सरकार तरह-तरह से उन पर बल प्रयोग प्रताड़ित कर रही है। इसी तरह से पुलिस भर्ती और आरओ व एआरओ पेपर लीक के खिलाफ नौजवान सड़कों पर आंदोलित है कहा कि गांव-गांव में नौजवान भर्ती पुलिस में पेपर लीक के खिलाफ आक्रोशित है, पेपर लीक और भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में पश्चिमी यूपी, बुन्देल खण्ड से लेकर हर जिले में छात्र सड़कों पर है। इलाहाबाद में लोक सेवा आयोग के सामने भी छात्रों ने प्रदर्शन कर पेपर लीक का मामला उठाया है। भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली क्यों हो रही है? आखिर इस सरकार में हर पेपर लीक क्यों होता है? क्या सरकार खुद पेपर लीक करा रही है? श्रीमती यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीब परेशान है। समाजवादी पार्टी ने आम जनता, किसानों, नौजवानों की परेशानी खत्म करने, भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्याय से निजात दिलाने के लिए गठबंधन किया है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में मजबूत हो रहा है। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निवेश के नाम पर झूठे दावे कर रही है। समाजवादी सरकार द्वारा कराये गये कार्यों को डबल इंजन सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। श्रीमती यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव एक बड़ी लड़ाई है। यह लोकतंत्र, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान और आपसी भाईचारा को बचाने का चुनाव है। इसमें सहयोग के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए और जो आ रहे है उनका स्वागत हैं। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुनीता कोई संगीता रावत, उषा यादव, राजपति, शिवपता, धर्मराजी,सियाराजी रामप्यारी सुखम गुड्डन करी अर्चना, पुत्तन, किरण,भानुमति,मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular