Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeनियय तोड़ने में महिलाए भी पुरुषो से कम नही,बगैर हेल्मेंट व दस्तावेज़...

नियय तोड़ने में महिलाए भी पुरुषो से कम नही,बगैर हेल्मेंट व दस्तावेज़ के भर रही फर्राटा

ए आर टी ओ व यातायात विभाग की वाहन चेकिंग में नियम विरुद्ध दिखीं कई महिलाएं।
सुल्तानपुर। ए आर टी ओ व यातायात पुलिस की लाख कोशिशो के बाद भी वाहन चालक यातायात नियम का पालन करना स्वीकार नही कर रहे है,जबकि इसके लिए उन्हें अभियान चलाकर जागरूक भी किया जाता रहा है।बावजूद अपनी ही सुरक्षा से खिलवाड़ पर लोग आमादा है।यही नही महिलाए भी नियम तोड़ने में पुरुषों से पीछे नही है।वृहस्पतिवार को संयुक्त चेकिंग अभियान में उप संभागीय विभाग से यात्रीकर अधिकारी अश्वनी उपाध्याय,ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन व भारी फोर्स के साथ बस स्टाप स्थित वाहन जांच शुरु की गई। जांच में अत्याधिक रूप से दो व चार चक्का वाहन सवार यातायात पुलिस को आवश्यक दस्तावेज मांगने पर दिखा नही सके।जिसके चलते सैकडो़ की संख्या में चेकिंग टीम ने चालान काटे,साथ ही यात्रीकर अधिकारी अश्वनी उपाध्याय व यातायात निरीक्षक राम निरंजन पकडे़ गये वाहन चालको को उनकी सुरक्षा से संबधित पाठ भी पढा़ते नजर आए।फिलहाल खबर लिखे जाने तक जांच टीम मौके पर मौजूद रहकर सघन जांच-पड़ताल कर रही थी।टीम मेंं यातायात उप निरीक्षक छोटेलाल,मुख्य आरक्षी राकेश कुमार सोनकर,अरविंद कुमार यादव,रमेश कुमार,प्रभूनाथ यादव,मेजर बेलाल अहमद,अखिलेश कुमार,उप संभागीय विभाग से दिवान ओम प्रकाश,विष्णूकांत वाचपेयी व दर्जनों होमगार्ड/पीआरडी के जवान मुस्तैद रहे,यात्रीकर अधिकारी अश्वनी उपाध्याय व यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने संयुक्त रूप से बताया की हमारा उद्देश वाहन दुर्घटनाओ को शून्य करना है,हमलोगों का प्रयास है की वाहन चालक नियम का पालन करें जिससे उनकी यात्रा सुगम व सुलभ रहे,साथ ही अपील है की बच्चों के हांथ में वाहन न दे,अन्यथा की स्थिति में हम ठोस कार्यवाही के लिए सभी मार्गो पर खडे़ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular