Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

एंटी रोमियो टीम ने बाजार, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों में बांटे पंपलेट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद के सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गठित मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular