Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeसफाई कार्य करते समय महिला अचेतावस्था में गिरी

सफाई कार्य करते समय महिला अचेतावस्था में गिरी

अवधनामा संवाददाता
कुशीनगर। कसया स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 16 मई को प्रधानमंत्री आने वाले हैं जिसके तहत एयरपोर्ट के अगल- बगल और मेन सड़कों के किनारे साफ सफाई का कार्य ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से कराया जारहा है। पडरौना ब्लॉक के ग्राम जंगलकुरमौट मे तैनात सफाई कर्मचारी अनीता शुक्रवार को दिन में 12 बजे एयरपोर्ट के मेनगेट से कुछ ही दूरी पर कार्य करते समय अचेत होकर गिर गई। वहां उपस्थित  साथियों द्वारा कर्मचारी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया लेजाया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोड़़ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के इस तरह के कार्यक्रमों में जिले के समस्त कर्मचारियों को लगा कर कर्मचारियों का शोषण किया जाता है। उसमे महिला कर्मचारियों को भी नही छोड़ा जाता है जबकि महिला कर्मचारियों को अनैछिक क्रियाओं के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और इन क्रियाओं को रोक कर कार्य करते रहतीं हैं जिससे अनेक बिमारियों का शिकार हो जाती हैं। सुबह 7 बजे ही डयूटी पर बुला लिया जाता है। और शाम 5 बजे तक काम लिया जाता है। जिलाध्यक्ष ने विभाग से मांग किया कि इस तरह के कार्यों में महिला कर्मचारियों कि डयूटी न लगाइ जाए अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि  जब महिला कर्मचारी अचेत हुई तो जिले के विभागीय अधिकारी गड़ मौजूद थे लेकिन कर्मचारी का  हाल जानने कोई अधिकारी मौके पर नही आया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular