उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र तिलोई में सड़कों का जाल फैल रहा है। पिछले दो साल के भीतर जिले में सड़कों और पुलों के निर्माण, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के सबसे अधिक प्रस्ताव तिलोई विधानसभा के स्वीकृत हुए हैं। धर्मार्थ योजना के अन्तर्गत तीन सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र मिलने की सम्भावना है।
राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रस्ताव पर अहोरवा भवानी से मोक्षेश्वरी धाम तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।इसकी निर्माण लागत लगभग 8.64करोड है।
मोहनगंज फुरसतगंज मार्ग से धर्मेधाम होते हुए जनापुर मार्ग की तीन किलोमीटर लम्बाई के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव है।इसकी निर्माण लागत लगभग 5.63करोड रु है।
मोहन गंज फुरसतगंज मार्ग वाया पीढ़ी मार्ग पर 7.650किमी लम्बाई में सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 6.60करोड रु का इस्टीमेट भी शासन की स्वीकृति के लिए अपेक्षित है।





