जौनपुर (जफराबाद)। सावन के दुसरे शनिवार को काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने को लेकर हर हर महादेव कांवरिया संघ रवाना हुआ। हर हर महादेव कांवरिया संघ के द्वारा शनिवार को दोपहर पुलिस प्रशासन की देखरेख में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोमती नदी से होते हुए रामलीला मैदान की परिक्रमा करते हुए मखदुमपुर पहुंचे। इस दौरान हर हर महादेव का जयघोष भी होता रहा।
डीजे पर बम बम बोल रहा है काशी आदि भक्तिगीतों से पूरा माहौल गूंज रहा था। शिव मंदिर के पास भक्तों पर फूलों की बारिश भी हुई। तदोपरांत शोभायात्रा लाडनपुर होते हुए काशी विश्वनाथ के लिए प्रस्थान कर गई। इस शोभायात्रा के दौरान देवताओं की झांकी में भोले शंकर व पार्वती तथा आकर्षण का केंद्र रहे। लोग नाचते गाते इस शोभायात्रा में आगे बढ़ रहे थे। जगह जगह पेयजल का भी इंतजाम किया गया था। भक्तों के जोश व जज्बा देखते ही बन रहा था। इस शोभायात्रा के दौरान महिलाएं की भी संख्या कम नहीं रही।
भले ही ये लोग कांवड़ लिए नहीं थे लेकिन यात्रा का रुप वही था। भगवा वस्त्र धारण कर भोले शंकर का जयघोष करते हुए लोग जब बाजार के रास्ते गुजर रहे थे तब एक अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा था। एक तरह से शिव बारात का ही रूप दिख रहा था। शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी कोई न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन के लोग भी चौकस दिखे। इस दौरान कांवरिया के सूरज मिश्रा, राकेश प्रजापति, उपाध्यक्ष अर्जुन अग्रहरी, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति विशिष्ट सलाहकार सुजीत मधुकर,धीरज चौबे,गोरख,आकाश, आशीष कल्लू, राहुल,रामू रिंकू आदि शिवभक्त उपस्थित रहे।