Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeLucknowसभी कार्यकर्ताओ को लक्ष्य तय करके सदस्यता के अभियान में जुटना होगा:...

सभी कार्यकर्ताओ को लक्ष्य तय करके सदस्यता के अभियान में जुटना होगा: भूपेन्द्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश की सदस्यता अभियान की कार्यशाला मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को सहकारिता भवन लखनऊ में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा 2 सितंबर से शुरू किए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जन जन तक पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता “पार्टी संगठन“ के विस्तार का एक बड़ा अवसर है। जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य तय करके सदस्यता के अभियान में जुटना होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें पूरे प्रदेश में हर वर्ग और हर घर तक पहुंच कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाने का काम करना है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सशक्त भाजपा, विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ते हुए विश्व में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाली हमारी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि वे पार्टी द्वारा बनायी गयी योजना पर कार्य करते हुए सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निवर्हन करें।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने सदस्यता अभियान में पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता की भूमिका को विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोर्चे को पार्टी द्वारा 10 लाख सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य दिया है। लेकिन मोर्चे के हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने का काम करना है। श्री कश्यप ने कहा कि इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव, गली, मोहल्लों में घर-घर तक पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाने का काम करना है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा द्वारा 30 अगस्त को जिला व 31 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular