Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentBigg Boss 19 पर नहीं लगेगा अनफेयर का आरोप? मेकर्स ने सलमान...

Bigg Boss 19 पर नहीं लगेगा अनफेयर का आरोप? मेकर्स ने सलमान खान के शो की थीम में किया बड़ा बदलाव

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। इस बार शो के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर शो की थीम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इसका असर शो पर क्या पड़ेगा।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान छोटे पर्दे पर भी राज करते हैं। टीवी के शो बिग बॉस में बीते कई सीजन से भाईजान लगातार होस्ट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस 19 की चर्चा खूब हो रही है। मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। फिलहाल तक मेकर्स शो के लिए टीवी से लेकर सोशल मीडिया के कई पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट्स की अनुमानित लिस्ट भी सामने आई थी। इसके बाद अब शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सलमान खान के शो के पीछले कुछ सीजन में कंटेस्टेंट्स को निकालने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए गए थे। वहीं, बिग बॉस को भी कुछ मामलों में अनफेयर होते देखा गया था। खैर, अब नया अपडेट है कि शो में अब आगे ऐसा नहीं होगा।

बिग बॉस की थीम में होगा बदलाव

सलमान खा के शो से जुड़ा एक नया अपडेट बिग बॉस ताजा खबर के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि इस बार सलमान खान के शो की थीम में बदलाव किया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया कि जैसा हम सभी जानते हैं कि बिग बॉस में अभी तक कई अनफेयर फैसले लिए गए थे, जिसकी नाराजगी लोगों के बीच देखने को मिली थी।

अब चैनल से चल रहे विवाद के बाद बनिजय एशिया ने साफ कर दिया है कि शो के अपकमिंग सीजन में कोई भी अनुचित निर्णय नहीं लिया जाएगा। नए सीजन के साथ मेकर्स पुराने टास्क और सीक्रेट रूम का फॉर्मेट फिर से लाने के बारे में विचार कर रहे हैं।

सलमान खान के शो का नया सीजन कब शुरू होगा?

बिग बॉस 19 का नए सीजन का इंतजार इस शो के शौकीन बेसब्री से कर रहे हैं। शो का नया सीजन 5 महीने से ज्यादा समय तक चलेगा। पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि शो टीवी पर जुलाई महीने में दस्तक दे सकता है, लेकिन अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। मेकर्स की ओर से इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खैर, रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सलमान खान का शो टीवी पर अगस्त महीने में दस्तक दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular