Wednesday, July 30, 2025
spot_img
HomeEntertainmentक्या 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे पार होगी अक्षय कुमार की नैया,...

क्या ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आगे पार होगी अक्षय कुमार की नैया, ‘रक्षा बंधन’ पर भिड़ेंगे बॉलीवुड के ये महारथी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक साल में 4 से 5 फिल्मों सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होती है, जिसको बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ है। उनकी इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनो ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी।

अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जो आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश होगी। अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन की रिलीज डेट का एलान गुरूवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है, जिसमें म्यूजिक के साथ फिल्म का नाम भी सुनाई दे रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर शेयर कर उन्होंने लिखा, आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी ला रहा हूं, जो आपको आपकी याद दिलाएगी। रक्षा बंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का कहानी भाई बहन के अट्टू प्यार और बंधन पर आधारित होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। भूमि इस फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में देखा गया था। इस फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2020 रक्षाबंधन को की थी। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया के समर्पित की है।

अक्षय की ये फिल्म भाई-बहन के प्यार पर आधारित है, तो वहीं, इसी दिन रिलीज हो रही आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का आधिकारिक रीमेक है। ये फिल्म प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular