परिजनों ने इस मामले में महिला के सगे दामाद पर हत्या का लगाया आरोप
पुलिस मौत के सभी पहलूओं की गनता के साथ जांच करना की शुरू
महोबा। सदर कोतवाली के बिलबई गांव में खेत में फसल कटाई का काम कर रही विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। वहीं परिजन सर्प दंश से महिला की मौत बता रहे है।, लेकिन सीने पर मिले घाव ने संदेह पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद कराए गए एक्स-रे में महिला के सीने और पेट के ऊपरी हिस्से में गोली के कई छर्रे पाए गए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि महिला की मृत्यु गोली लगने से हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी 12 बोर के तमंचे के छर्रे मिलने की पुष्टि की है। परिजनों ने इस मामले में महिला के सगे दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौत के सभी पहलूओं की गनता के साथ जांच कर रही है।
बिलबई गांव निवासी श्यामवती रैकवार (50) खेत में लगी चने की फसल को काटते समय संदिग्ध परिस्थिति में पड़ी मिली। परिजन जब खेत पहुंचे तो श्यामवती को जमीन पर गंभीर अवस्था और आसपास खून पड़ा देख आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने परीक्षण करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका को पुत्र नीरज का कहना है कि उनकी मां की मौत सर्पदंश से हुई है। हालांकि, महिला के शरीर पर एक गोल आकार का गहरा घाव मिला है, जो सामान्य सर्पदंश के घाव से मेल नहीं खाता। इतना ही नहीं, घाव के पास ब्लाउज के जले होने जैसे निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा, जिससे मौत का सही कारण ज्ञात हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत गोली लगने से दर्शाया गया, जिससे परिजनों के सर्पदंश से हुई मौत ने हत्या का रुप ले लिया। उधर मृतका के परिजनों ने दामाद भूपेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र की पत्नी मीरा अपने बेटे के साथ मायके आई थी और बाद में लापता हो गई थी। इसी बात को लेकर दामाद ने ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के बेटे नीरज और बहू रोशनी ने बताया कि भूपेंद्र पहले भी धमकी दे चुका था और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने भी आरोपी और परिवार के बीच पहले विवाद होने की बात कही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दामाद से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।





