Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeEntertainmentरुबीना दिलैक क्यों हो गई थीं पैसो की मोहताज, कैसे गुज़ारा बुरा...

रुबीना दिलैक क्यों हो गई थीं पैसो की मोहताज, कैसे गुज़ारा बुरा वक़्त!

Why did Rubina Dilac become a victim of money, how bad times were spent!

मुंबई (Mumbai)  कहते हैं डगर कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, लेकिन अगर आपके हौसले प्रभल हैं तो मुश्किलें आसान हो जाती हैं| बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का खिताब अपने नाम कर चुकी छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों सुर्खियों में हैं| बिग बॉस ((Bigg Boss) के घर में अपने तेज तर्रार अंदाज से विरोधियों को शांत करा देने वालीं रुबीना (Rubina) ने भी बेहद कठिन समय को हस्ते-हस्ते गुजारा है|

टीवी के बड़े सेलेब्रिटीज में एक रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने कई हिट शोज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है| रुबीना ने छोटी बहू के अलावा शक्ति, सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह, जैनी और जूजू जैसे शोज भी किए हैं. हाल ही में रिएलिटी शो बिग बॉस 14 भी जीता भी है. इसके लिए उन्हें 36 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है|

लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब रुबीना (Rubina) बेहद बड़ी आर्थिक तंगी से गुजरी थीं और इस वजह से वह कर्ज में डूब गई थीं. छोटी बहू को एक टीवी शो के मेकर्स से अपनी सैलरी देने की गुजारिश करनी पड़ी थी ताकि वो अपने कर्जे चुका सकें. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2008 के दौरान उन्हें निजी जिंदगी में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था|

उन्हें शो के मेकर्स से अपील करनी पड़ी थी कि वो उनकी सैलरी रिलीज कर दें ताकि वो अपने कर्जे चुका सकें| रिपोर्ट में बताया गया है कि शो के लिए किए गए एग्रीमेंट में एक क्लॉज था, जिसके कारण रुबीना (Rubina) को ये मुसीबत झेलनी पड़ी|

इस क्लॉज के मुताबिक एक्ट्रेस को 90 दिन काम करने के बाद ही फीस दी जानी थी. इसी वजह से रुबीना (Rubina)  मुश्किल में पड़ गईं. बाद में ये शो 2010 में ऑफ एयर भी हो गया| इस शो में रुबीना (Rubina) ने राधिका

हालांकि, छोटी बहू के दूसरे सीजन को जबरदस्त टीआरपी मिली, ये सीजन 2011-12 में आया था| इस बार रुबीना (Rubina) ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को अपनी एक्टिंग से मोहित किया और शो सुपरहिट हो गया|

आपको बता दें कति रुबीना (Rubina) ने भले अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla ) के साथ बिग बॉस 14 में प्रवेश किया था. लेकिन वह अपनी राय और विचारों के साथ टिकी रहीं. पति के लिए खिताब जीतने की अपनी महत्वाकांक्षा को कम होने नहीं दिया| वह शो में कभी भी पत्नी वाले रोल में नजर नहीं आईं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular