Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeBusinessकौन है Jubilant Foodworks, जिसे मिला 'डोमिनोज पिज्जा' बेचने का अधिकार, देशी-विदेशी...

कौन है Jubilant Foodworks, जिसे मिला ‘डोमिनोज पिज्जा’ बेचने का अधिकार, देशी-विदेशी कंपनी में 15 साल के लिए करार

जूबिलेंट फूडवर्क्स ने डोमिनोज पिज्जा के साथ भारत में फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट का रिन्यू किया है। यह समझौता 15 साल के लिए एक्सक्लूसिव अधिकारों के साथ हुआ है। इसमें श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए भी डोमिनोज स्टोर खोलने के अधिकार शामिल हैं।

भारत में डोमिनोज पिज्जा (Dominos Pizza) के स्टोर्स का संचालन करने वाली कंपनी जूबलिएंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने शेयर बाजार को एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसके और डोमिनोज़ पिज्जा के बीच फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट का रिन्यूअल हो गया है। 31 मार्च 2026 को जूबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड और डोमिनोज़ पिज्जा इंटरनेशनल फ्रेंचाइज़िंग इंक के बीच एक नया ‘मास्टर फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट’ (MFA) हुआ है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में इस समझौते से जुड़ी अहम बातें शेयर की हैं। जूबलिएंट फूडवर्क्स के शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 440 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

जूबलिएंट-डोमिनोज पिज्जा के बीच करार की अहम शर्तें

  • इस समझौते के तहत जूबलिएंट फूडवर्क्स को भारत में ‘डोमिनोज़ पिज्जा’ स्टोर खोलने और चलाने के एक्सक्लूसिव (विशेष) अधिकार को अगले 15 सालों के लिए रिन्यू कर दिया गया है।
  • इस करार में यह विकल्प भी रखा गया है कि भविष्य में इस समझौते को 10 और सालों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • इसके अलावा, इस एग्रीमेंट में श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए भी अधिकार दिए गए हैं। कंपनी के पास श्रीलंका और बांग्लादेश में भी डोमिनोज़ पिज्जा स्टोर खोलने और चलाने के जो विशेष अधिकार थे, उन्हें भी रिन्यू कर दिया गया है।
  • नए एग्रीमेंट की सबसे खास बात है कि दोनों कंपनियों ने श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए भी नए ‘मास्टर फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट’ तैयार करने पर सहमति जताई है, जो बिल्कुल भारत वाले समझौते (MFA India) की तरह ही काम करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular