Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeLatestकौन है Himani Narwal का हत्यारोपी सचिन? मां के खुलासे चौंकाने वाले!

कौन है Himani Narwal का हत्यारोपी सचिन? मां के खुलासे चौंकाने वाले!

रोहतक के सांपला में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार सचिन ने करीब 10 साल पहले दिल्ली के नांगलोई की लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। वह बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव का रहने वाला है और मोबाइल की दुकान चलाता है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद से उसके माता-पिता सहमे हुए हैं और पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई है।

रोहतक के सांपला में कांग्रेस की युवा नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव के आरोपित सचिन ने करीब 10 साल पहले दिल्ली के नांगलोई की लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

वह पास के ही कानौंदा गांव में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसके पिता प्राइवेट काम करते हैं। वह 12वीं तक पढ़ा है और उसके दो बच्चे हैं। वह इकलौता पुत्र है, लेकिन एक ही घर में माता-पिता से अलग रहता है।

एक ही रसोई में दो अलग-अलग चूल्हे जलते हैं। सचिन की गिरफ्तारी के बाद से उसके माता-पिता सहमे हुए हैं। पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई है।

हिमानी के शव को ठिकाने लगाने के बाद भी सचिन घर पहुंचा था। एक मार्च की सुबह तक घर में रहा। सचिन के पिता देवेंद्र और मां का कहना है कि हमें इस मामले में कुछ पता नहीं।

घर में खामोशी, गली में सन्नाटा

खैरपुर गांव में सचिन का घर शिव मंदिर के नजदीक है। जिस गली में घर है, वहां पर सोमवार को सन्नाटा था। आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे। वे चुप हैं।

कोई सचिन का घर पूछे तो वे हाथ के इशारे से ही बताते हैं। सोमवार को सचिन के घर में माता-पिता व मामा थे। सभी सहमे हुए थे।

वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि सचिन व उसका परिवार बेहद शरीफ रहा है। कभी किसी को नहीं लगा होगा कि उसका ऐसे किसी मामले में नाम आ सकता है। क्या हुआ है, यह तो अब पुलिस ही जाने।

पिता ने कहा, घर में ही पड़ोसी की तरह रहते थे सचिन व उसके बच्चे

सचिन के पिता देवेंद्र ने बताया कि जब सचिन ने प्रेम विवाह किया, हमें उससे पहले भी कुछ नहीं बताया था। बाद में उसकी पत्नी ने पुलिस को बयान दिए कि मनमर्जी से शादी की है, तब मामला सुलझ गया था।

हम भी खुशी से उसे घर ले आए थे। मगर आपस में विचार मेल नहीं खा पाए तो हम घर में अलग-अलग रहने लगे। एक ही रसाेई में हमारे गैस चूल्हे भी अलग-अलग हैं।

सचिन की पत्नी ने भी हमारे साथ ज्यादा वास्ता नहीं रखा। घर में शांति बनी रहे, इसलिए हमने भी हालात से समझाैता कर रखा था।

घर में पड़ाेसी की तरह रहते थे इसलिए सचिन क्या कुछ करता था, किसके पास जाता था, इसकी हमें जानकारी नहीं होती थी। अब इस मामले में क्या हुआ है, हमें तो कुछ पता नहीं।

मां बोली, यकीन नहीं होता सचिन ऐसा कर सकता है

हिमानी मामले में सचिन की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां स्तब्ध है। दुखी मन से बोली कि सचिन ऐसा कुछ कर सकता है, इसका यकीन नहीं होता।

घर में तो अगर कोई काकरोच भी निकल आता था तो उसको भी मारने की हिम्मत नहीं कर पाता था। फिर यह तो किसी इंसान की जान लेने का मामला है।

एक मार्च की सुबह वह घर पर ही था। हमें तो यह पता ही नहीं कि वह किससे मिलता था। अब तो भगवान ही जाने की क्या हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular