Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeSliderकौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक? पेट स्पा की मालकिन; शाही...

कौन हैं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक? पेट स्पा की मालकिन; शाही परिवार से है नाता

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली मंगेतर सानिया चंडोक पब्लिक फिगर नहीं रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा (Mr. Paws) एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।

भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई। अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की है। सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक पब्लिक फिगर नहीं रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा (Mr. Paws) एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।

कुत्तों-बिलियों की होती देखभाल

मिस्टर पॉज पेट स्पा में पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए विभिन्न प्रकार के ग्रूमिंग उपचार प्रदान करता है। यहां कोरियाई माइक्रोबबल थेरेपी और जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसे विशेष उपचारों से कुत्तों की त्वचा और बालों की देखभाल की जाती है।

घई परिवार से है नाता

रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई सानिया चंडोक कारोबारी रवि घई की पोती हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है। रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।

फेमस है आइसक्रीम ब्रांड

रवि इकबाल घई, ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के अध्यक्ष हैं, जिसकी मेहमाननवाजी और आइसक्रीम क्षेत्र में गहरी पैठ है। वह इकबाल कृष्ण ‘आईके’ घई के पुत्र हैं, जो प्रतिष्ठित क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के संस्थापक थे।

इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, रवि घई ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आइसक्रीम निर्माण इकाइयां स्थापित कीं और निर्यात को बढ़ावा दिया।

मरीन ड्राइव पर लक्जरी होटल

उनके नेतृत्व में ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी ने विविधता लाते हुए लक्जरी इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल के संचालन को जारी रखा है। साथ ही द ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे उद्यमों को भी समर्थन दिया है। द ब्रुकलिन क्रीमरी उनके पोते शिवान घई द्वारा स्थापित एक आधुनिक आइसक्रीम ब्रांड है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular