Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeआखिर कब चलेगी राफेल, दुनिया के सभी देशों के लिए चुनौती है...

आखिर कब चलेगी राफेल, दुनिया के सभी देशों के लिए चुनौती है पर्यटकों की हत्या की घटना

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है ‌।युवा केन्द्र सरकार की ओर से भारतीय सेना को सैन्य कार्रवाई का आदेश देने का इंतजार कर रहे हैं।

गुरुवार को गायत्री नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हमले पर गहरा दुःख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र ने कहा कि आतंकी हमला मानवता पर गहरी चोट है। आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को गोली मारकर भारत सरकार के साथ शांति और अहिंसा में विश्वास करने वाले दुनिया के सभी देशों को चुनौती दी है।क्रूर और कायरतापूर्ण हमले की निंदा देश दुनिया का हर समझदार नागरिक कर रहा है।जो लोग भारत में रहते हैं वे चाहे हिंदू हों या मुस्लिम सभी इस हमले से आक्रोशित हैं।देश की जनता सैन्य कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तरफ देख रही है। भारत के पास राफेल है,उसका इस्तेमाल आखिर कब होगा। भारतीय सेना की ओर से पी ओ के पर ऐसा आपरेशन होना चाहिए ताकि पाकिस्तान और अन्य आतंकी देश भविष्य में इस तरह की आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत न कर सकें। सीमा पर हमारे जांबाज सिपाही पूरी तरह तैयार है। सरकार का निर्देश चाहिए। प्रधानमंत्री जी देश के व्यापक हितों और विदेश नीति को देखते हुए जल्दी ही कोई न कोई निर्णय लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular