अवधनामा संवाददाता
आज़मगढ़। जनपद में रबी की फसल गेंहू की क्रॉप कटिंग ग्राम हैदराबाद उर्फ छतवारा में क्षेत्रीय लेखपाल उपेन्द्र यादव के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी व निरीक्षण अधिकारी रहे। चयनित गाटा में क्रॉप कटिंग कराई गई और उपज का मापतौल लिया गया। मौके पर नायब तहसीलदार नगर नीरज कुमार त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव ,कुलदीप यादव ,विवेक यादव ,शिवशंकर सिंह ,संजीव चौधरी ,लेखपाल व ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव मौजूद रही।