Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurशैक्षिक भ्रमण पर आयीं छात्राओं का हुआ स्वागत

शैक्षिक भ्रमण पर आयीं छात्राओं का हुआ स्वागत

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी में शैक्षिक भ्रमण पर पधारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की जानकारियों से जुड़ी एक क्विज को आयोजित करने किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा.बाबूलाल तिवारी ने ओजस्वी उद्बोधन दिया एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की तीन मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय में निशुल्क प्रवेश की घोषणा की। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी, माध्यमिक संस्कृत बोर्ड के क्षेत्रीय सदस्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी धर्मेंद्र गोस्वामी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी मिश्रा, पूर्व डाइट प्राचार्य विनोद खरे प्राचार्य डी. पी.वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज महरौनी की प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता, धर्मेंद्र तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष हरिहर नारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular