Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमज़बूती के साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव:प्रदेश अध्यक्ष

मज़बूती के साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव:प्रदेश अध्यक्ष

जलालपुर अम्बेडकरनगर विधानसभा के भियांव ब्लॉक अंतर्गत जैतपुर गांव में मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पालन ने कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर बीएसपी पर भरोसा जताते हुए बहुमत की सरकार बनाएगी। वर्तमान की भाजपा सरकार जाति ,भेदभाव पर हम लोगों को बाटकर राज कर रही है। यह सरकार गरीबों की कभी हितैषी नहीं रही है। दलित शोषित पिछड़े समाज के बारे में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन जी मायावती सोचती हैं।

उन्होंने बताया कि बहन जी की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त काम करते थे। लेकिन बीजेपी सरकार में अधिकारी बे लगाम हो गए हैं। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने बताया कि जलालपुर में वाजिदपुर के पास बीएसपी कार्यालय का उद्घाटन किया गया और 2027 में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बहन जी के विचारों को रखेंगे और एक बार पुनः बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी दिलीप कुमार विमल , जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम,पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नयन निर्दोष, जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह, मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular