Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeहमने हर फैसला लोगों की भलाई के लिए लिया; पार्टी का आज...

हमने हर फैसला लोगों की भलाई के लिए लिया; पार्टी का आज से महाजनसंपर्क अभियान:पीएम मोदी

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार को आज यानी 30 मई को 9 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं। मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं। हमने हर फैसला लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लिया। विकसित भारत बनाने के लिए हम और भी ज्यादा मेहनत करते रहेंगे।
भाजपा ने एक महीने तक देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी 30 मई से 30 जून के बीच पूरे देश में लगभग 50 रैलियां करने की योजना बना रही है। इन रैलियों में आधा दर्जन से ज्यादा रैलियों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। वे 31 मई को अजमेर में रैली करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित अन्य मंत्री भी इस जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- मोदी सरकार के 9 साल सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास और गरीब कल्याण के अभूतपूर्व 9 साल रहे। आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, विश्व में गौरव के नए पहलू बना रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए गए।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक स्थिति, आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।
सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बताईं। उनसे साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव भी मौजूद थे।
इसके पहले भाजपा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बेंगलुरु, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुवाहाटी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हैदराबाद में मीडिया को संबोधित किया।
जितेंद्र सिंह ने चेन्नई, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोलकाता, गजेंद्र सिंह ने पटना, उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर, स्मृति ईरानी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रे स कर सरकार की उपलब्धियां बताईं।
भाजपा की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में 2024 आम चुनाव पर बातचीत
28 मई को बीजेपी की मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। रविवार यानी 28 मई को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। यूपी के सीएमयोगी, उत्तराखंड के सीएम धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम पैटन, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठक में मौजूद थे।
मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपने मन की बातें भी बताईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular