Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeItawaहम सभी को पर्यावरण को लेकर जागरूक रहना है- डा.महेंद्र सिंह

हम सभी को पर्यावरण को लेकर जागरूक रहना है- डा.महेंद्र सिंह

इटावा। पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण छात्र संसद,जन शिक्षण संस्थान तथा भारत विकास परिषद तुलसी की ओर से पौधारोपण तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें पौधे लगाने और पौधों की सुरक्षा किए जाने का आह्वान किया गया।गुरुवार को पान कुवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के के डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.महेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को लेकर जागरूक रहना है और इस तरह से काम करना है जिससे पर्यावरण को कोई खतरा न हो बल्कि पर्यावरण संरक्षित हो।मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हेवरा के प्राचार्य डा.शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें स्वयं पहल करनी होगी और ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना है जिसे प्रदूषण फैलता है।वन्य जीव विशेषज्ञ डा.राजीव चौहान ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे तरीकों से पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा सकता है।

पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक व विद्यालय के प्रबंधक डा.कैलाश यादव ने कहा कि पौधों को लगाए जाने के साथ ही पौधों की देखभाल और उनको खाद पानी देना भी जरूरी है।जल संरक्षक निर्मल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण भी महत्वपूर्ण है इसके लिए हमें पानी की बर्बादी रोकती है और पानी की बचत करनी है जल है तो कल है।सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा.मुकेश यादव तथा एच एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन यादव,पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान की संयोजक डा आशीष दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किया।जन शिक्षण संस्थान के निदेशक रविंद्र चौहान,कैलाश यादव व संजय सक्सेना,भारत विकास परिषद तुलसी के पंकज चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर डॉ अनुराग श्रीवास्तव,नीलिमा चौधरी,डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता,शशी दीक्षित,अर्चना चौबे,मौसमी पाल,मोहिनी मिश्र,पंकज कुमार सिंह चौहान एवं अंजू चौधरी एवं अन्य तुलसी सदस्यों सहित अनगिनत गणमान्य नागरिकों व पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular