Saturday, May 17, 2025
spot_img
Homekhushinagarपीएम मोदी के मां की निधन पर भाजपा में शोक की लहर

पीएम मोदी के मां की निधन पर भाजपा में शोक की लहर

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर में भाजपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कुशीनगर के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलेभर में जिला पदाधिकारी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले में कई स्थानों पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां सादगी की मूरत थीं। उनका संपूर्ण जीवन सादा और उच्च विचार की मिसाल रहा है। प्रधानमंत्री जी की पूज्य माताश्री आदरणीय हीरा बेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घड़ी में प्रधानमंत्री जी व उनके परिवारजनों के प्रति भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की तरफ से गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के निधन पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल,राणा प्रताप राव,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, विनोद कुमार भारती, सीता सिंह अंशु, रमेश सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, डॉ सीमा गुप्ता, सुषमा शर्मा जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां ने भी गहरा दुःख प्रकट किया।

 

पत्रकार को पितु शोक, पत्रकारों ने जताया शोक

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार निवासी पत्रकार अशोक सिंह के पिता स्व0 हरिनारायण सिंह का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार शुक्रवार को मुडीला हरपुर के कोट माता स्थान के निकट छोटी गंडक नदी के धाट पर किया गया। पत्रकार अशोक सिंह के पिता के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र, संजय मिश्र, दिनेश राव, शकील अहमद, वरुण मिश्र, भोला यादव, नवरंग सिंह, संदीप सिंह, बृजेश उपाध्याय, विरेन्द्र जायसवाल, डा महेश सिंह, अमृत सिह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular