Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeBusinessक्या अदाणी को कंपनी बेचने के खिलाफ थे जयप्रकाश गौड़? JP Associates...

क्या अदाणी को कंपनी बेचने के खिलाफ थे जयप्रकाश गौड़? JP Associates Deal को लेकर अनिल अग्रवाल का दावा

अनिल अग्रवाल ने दावा किया है कि जेपी एसोसिएट्स के मालिक जयप्रकाश गौड़ चाहते थे कि उनका कारोबार सुरक्षित हाथों में जाए। अनिल अग्रवाल ने दावा कि जयप्रकाश गौड़ उनसे लंदन में मिले थे और अपने मन की बात कही थी।

जयप्रकाश एसोसिएट्स डील (JP Associates Deal) को लेकर माइनिंग कारोबारी और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agrawal Claim) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जेपी एसोसिएट्स के मालिक जयप्रकाश गौड़ (Jai Praksah Gaur) चाहते थे कि उनकी मेहनत से खड़ा किया यह कारोबार सुरक्षित हाथों में जाए। अनिल अग्रवाल ने X पर एक पोस्ट में इस डील को लेकर नाराजगी भी जताई और बताया कि कुछ साल पहले जयप्रकाश गौड़ खुद उनसे लंदन में मिले थे और अपने मन की बात उनके साथ शेयर की थी।

जयप्रकाश गौड़ ने अनिल अग्रवाल से क्या कहा था?

अनिल अग्रवाल ने X पोस्ट में यह दावा किया कि जयप्रकाश गौड़ ने कुछ साल पहले लंदन में उनसे संपर्क किया था और कहा था कि उनकी एकमात्र इच्छा थी कि उन्होंने जो कुछ भी बनाया है, वह सुरक्षित हाथों में जाए और सही इरादे के साथ उसे आगे बढ़ाया जाए। लेकिन, उस समय वेदांता इस मामले में आगे नहीं बढ़ी, लेकिन जब जेपी एसोसिएट्स इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस में गई, तो यह मौका आया।

‘कंपनी बिकने लगी तो हुई इच्छा’

आईबीसी प्रोसेस के तहत कंपनी ऑफ काउंसिल द्वारा संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी की गई। कई मजबूत बोलीदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान अचानक, जयप्रकाश गौड़ जी की भावनाएं और इच्छाएं मेरे मन में फिर से जागृत हो गईं। एक-एक करके सभी बोलीदाता हटते गए आखिरकार हमें सार्वजनिक रूप से सबसे बड़ा बिडर घोषित किया गया।

अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह एक पारदर्शी प्रक्रिया थी और हमें लिखित रूप में सूचित किया गया था कि हम जीत गए हैं। लेकिन, कुछ दिनों बाद निर्णय बदल दिया गया। ऐसा क्यों हुआ इसे लेकर मैं विस्तार में नहीं जाना चाहता हूं। बता दें कि अनिल अग्रवाल के इस दावे के बाद अदाणी समूह और जेपी ग्रुप की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular