Saturday, August 9, 2025
spot_img
HomeMarqueeवार्ड 29 के क्षेत्रवासियों ने पार्षद पर लगाया भेदभाव का आरोप

वार्ड 29 के क्षेत्रवासियों ने पार्षद पर लगाया भेदभाव का आरोप

Ward 29 area residents accuse councilor of discrimination

 

अवधनामा संवाददाता 

सहारनपुर। (Saharanpur) वार्ड 29 में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय पार्षद पर गली का विकास न कराये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके साथ भेदभाव बरत रहे है, जिसे किसी रूप मंे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वार्ड 29 सुक्खुपुरा बेरीबाग में नीलम शर्मा वाली गली के क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह एक गरीब दलित बस्ती है, जहां पर उन लोगों द्वारा चंदा एकत्रित करके सीवर लाइन डाली गयी थी। जो काफी समय से चैक हो गयी और टूट भी गयी, जिस कारण गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस संबंध मंे क्षेत्रीय पार्षद अशोक राजपूत के पास पहुंचे थे और पिछले लगभग छह माह से वह उनसे संपर्क बनाये हुए है, लेकिन वह उन्हें गुमराह कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि पार्षद अशोक राजपूत का कहना है कि उन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया था, इसलिए उनकी गली के लिए कोई बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में महापौर, नगरायुक्त व सफाई कर्मचारियों को भी लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आज तक भी उनकी गलियों में सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मंे इसी प्रकार भेदभाव से कार्य किया गया, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दोरान शिव शंकर जायसवाल, विनोद भारद्वाज, श्रीमती शशि, मीनू, सरला, प्रेरणा, रेना, राजबीरी, मोनू, निशांत, अभय, विपुल, विशाल, अरूण आदि लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि कोरोना महामारी में गंदगी से बचाने के लिए उनकी गली का सुधार किया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular