Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसुमेरपुर के वार्ड 15 एवं 16 में वर्ष पर्यंत होती है टैंकरों...

सुमेरपुर के वार्ड 15 एवं 16 में वर्ष पर्यंत होती है टैंकरों से जलापूर्ति*

अवधनामा संवाददाता 

सुधार के लिए नगर पंचायत में व्यय किया 1.80 करोड़। 

सुमेरपुर/हमीरपुर। करीब 1.80 करोड़ रुपए की पिछले वर्ष पेयजल सुधार के लिए व्यय करने के बाद भी कस्बा वासियों के हलक सुखे हैं। कस्बे के वार्ड संख्या 15 एवं 16 की नई बस्तियों में वर्ष पर्यंत पेयजल संकट बरकरार रहता है यहां पर नगर पंचायत के टैंकर पहुंचकर लोगों की प्यास बुझाते हैं। जल संस्थान के अनुसार प्रतिदिन करीब एक दर्जन टैंकर पानी नगर पंचायत का मुखैया कराया जाता है। इस भारी भरकम राशि से अलग-अलग वार्डों में चार नलकूप लगाकर प्यास बुझाने की कवायत जारी है। निकट भविष्य में हालात सुधारने के आसार हैं।कस्बे में पेयजल संकट अर्से से बरकरार है। कस्बे के कई वार्ड तमाम प्रयासों के बाद भी पेयजल संकट के लिए वर्ष पर्यंत जूझते हैं। सर्वाधिक संकट वार्ड संख्या 15 एवं 16 की नई बस्तियों में है। पाइपलाइन आदि का अभाव होने से हजारों मकानों तक पानी सुलभ नहीं हो रहा है। पेयजल संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1.80 करोड़ की धनराशि जल संस्थान को मुहैया कराई है। इस धनराशि से कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर चार नये नलकूप लगाए गए हैं। पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति देने की कवायद जारी है। नलकूपों में विद्युत कनेक्शन का कार्य बाकी है। विद्युत कनेक्शन होते ही नलकूपों से जलापूर्ति शुरू होने के आसार है। इनके चालू होने से काफी हद तक समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह यादव ने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या 15 एवं 16 में सर्वाधिक संकट है। एक नलकूप वार्ड संख्या 16 में भी लगाया गया है। इन दोनों वार्डो में टैंकरों से प्रतिदिन आपूर्ति कराई जा रही है। जल संस्थान के कर्मी रोहित चौरसिया के मुताबिक जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत को प्रतिदिन औसतन 10 से 12 टैंकर पानी मुहैया कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular