Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधान चुनने के लिए अगोना में जुटे मतदाता, मुसाफिर खाना में जिला...

प्रधान चुनने के लिए अगोना में जुटे मतदाता, मुसाफिर खाना में जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव में हुआ फीका मतदान

अमेठी के बी डी ओ ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका निभाई
जिला पंचायत के वार्ड संख्या तीन और तिलोई विकास खंड की ग्राम पंचायत अगौना में  ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मताधिकार के प्रयोग में मतदाताओं ने रूचि नहीं दिखाई।
विकासखंड तिलोई की ग्राम पंचायत अगोना में रिक्त ग्राम प्रधान के पद पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत के निर्देशन में उप निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ। बुधवार को प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदान समाप्ति तक जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 24.58 प्रतिशत तथा ग्राम प्रधान पद हेतु 69.96% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 दोनों पदों के निर्वाचन हेतु 78 बूथ बनाए गए थे। 74 बूथ जिला पंचायत सदस्य तथा 04 बूथ ग्राम प्रधान पद के शामिल है। उप निर्वाचन में हुए मतदान की मतगणना 21 फरवरी 2025 को कराई जाएगी।
वार्ड नंबर तीन में जिला पंचायत सदस्य चुनने में वोटरों ने नहीं दिखाई रुचि,अगोना में प्रधान पद के लिए लगभग 70प्रतिशत मतदान हुआ।
अगौना में प्रधान पद के लिए छः प्रत्याशी मैदान में रहे।
तिलोई संवाद के अनुसार अगौना ग्राम पंचायत में प्रधान पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 2077 मतदाताओं में से 69.95% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के परिवारों के बीच देखा गया। दोनों पक्षों के समर्थकों में चुनाव के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी।
यह उपचुनाव ग्राम प्रधान गयादीन के निधन के बाद कराया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। एसडीएम तिलोई ने बताया कि चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ।
मतगणना 21 फरवरी को तिलोई ब्लॉक परिसर में होगी। जिसमें नए ग्राम प्रधान का फैसला होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular